इनर व्हील क्लब द्वारा स्तनपान सप्ताह मनाया गया

Aug 06 2024

ग्वालियर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डॉक्टर विमल गर्ग द्वारा बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग और कैंसर अवेयरनेस के बारे में बहुत ही सरल ढंग से समझाया गय। बालिकाओं को ब्रेस्टफीडिंग के क्या-क्या फायदे हैं ब्रेस्टफीडिंग करवाने से किन-किन बीमारियों को रोका जा सकता है बच्चे को क्या-क्या फायदा मिलता है बहुत ही सरल ढंग से समझाया गया।
स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत स्तनपान स्लोगन प्रतियोगिता तथा स्तनपान पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई इसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इसमें बच्चों को फर्स्ट, सेकंड, थर्ड और सांत्वना पुरस्कार दिए गए। अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया 1 अगस्त से 7 अगस्त तक स्कूलों में जाकर स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है।  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डॉक्टर विमल द्वारा ब्रेस्टफीडिंग के बारे में स्पीच दी गई। इसमें एक क्लब की अर्चना पारख, अनामिका अग्रवाल, किरण दुबे, डॉ उषा कुशवाह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।