मासिक काव्यगोष्ठी में बहुरंगी रचनाओं की प्रस्तुति दी

Aug 06 2024

ग्वालियर। दीनदयाल नगर स्थित साहित्यकार स्व. भगवत भट्ट के निवास पर आयोजित काव्य गोष्ठी में विभिन्न कवियों व कवियत्रियों द्वारा सुंदर एवं बहुरंगी रचनाओं की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अनंगपाल सिंह भदौरिया अनंग ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद जगदीश तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ.रवींद्रनाथ मिश्र रहे। अतिथि परिचय राम लखन शर्मा द्वारा कराया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने मां शारदा के मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम में मां सरस्वती की वंदना संयोजन कर रहीं कवयित्री सरिता चौहान ने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत की। अतिथियों के स्वागत के पश्चात काव्यांजलि प्रारभ हुई। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले कवियों में आनंद शर्मा अखिल, जगदीश तोमर, अनंग पाल सिंह भदौरिया, डॉ किंकर पाल सिंह जादौन, प्रदीप पुष्पेंद्र, रामचरण रुचिर, रामलखन शर्मा, राम मिश्रा, अशोक शर्मा, आशा पांडेय, सरिता चौहान, आरती शर्मा, आरती अक्षत, सीता चौहान, आकाश शर्मा, हेमंत कुमार एवं दीपेंद्र सिंह तोमर आदि ने सावन, राष्ट्रभति, श्रृंगार एवं वियोग आदि पर आधारित एक से बढक़र एक उत्कृष्ट रचनाओं की प्रस्तुति दी।