संगिनी की सदस्याओं ने फिल्मी सॉन्गस पर किया धमाल

Aug 06 2024

ग्वालियर। जैन सोशल ग्रुप की महिला इकाई, जेएसजी संगिनी ग्वालियर नारी शक्ति द्वारा एक निजी होटल में हरियाली तीज एवं मित्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 
संगिनी अध्यक्ष नेहा जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रिंसेस थीम का आयोजन केवल मनोरंजन के लिए नहीं था बल्कि यह संदेश देने के लिए था कि हमारी संस्था का प्रत्येक सदस्य स्पेशल है। उन्होंने कहा, हमने सभी मेंबरों को प्रिंसेस बनाकर जो खुशी उनके चेहरों पर देखी, उसका कोई मूल्य नहीं है।
संस्थापक अध्यक्ष सुप्रिया जैन ने मित्रता के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि मित्रता का रिश्ता बाकी रिश्तों से इसलिए भी अलग होता है क्योंकि इसमें किसी तरह की फॉर्मेलिटी नहीं होती और दोस्त हमें जज नहीं करते।
प्रिंसेस थीम पर आधारित कई मनोरंजन गेम भी आयोजित किए गए, जिनमें प्रिंसेस फैमिली गेम, फनी गेम, और प्रिंसेस थीम हाउजी शामिल थे। गेम्स में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर संस्था ने जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन को पगड़ी एवं माला पहना कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संस्था की साधना जैन, नविता जैन, शोभना जैन, दिव्या जैन, अनुपमा जैन, कमलेश जैन, पायल जैन, नीतू जैन, आकांक्षा जैन, आरती जैन, मीनू जैन, पूनम जैन, ज्योति जैन, रेनू जैन, सोनम जैन, ममता जैन, संगीता जैन कागदी, निधि जैन, तृप्ति जैन और रंजेश जैन उपस्थित रहीं।
भगवान को मानने के साथ भगवान की बात भी मानो: माताजी
जो धन दौलत को तुम अपनी स्वयं की संपत्ति समझते हो, वह तो एकदिन यही रखी रह जाएगी, इंसान की असली संपत्ति तो इंसान का आत्मबोध और ज्ञान होता है, यही संपत्ति तुम्हारे जीवन को आत्म कल्याण के पथ पर ले जायेंगी। मैं यदि तुमसे पूछूं कि तुम भगवान को कितना लोग मानते हो, तो जवाब यही आएगा कि सभी लोग भगवान को बहुत मानते हैं, अब यह बताओ कि भगवान की बात कितनी मानते हो, ग्रंथ शास्त्र और जिनवाणी के माध्यम से भगवान हमें भगवान की वाणी मिलती है उसे जीवन में कितना आत्मसात कर पाते हैं, यह बात बहुत महत्वपूर्ण है। यह उदगार पूज्य आर्यिका पूर्णमति माताजी ने सिरोल चौराहा स्थित साक्षी एंक्लेव में आयोजित धर्म सभा में दिए।