अचलेश्वर मंदिर की दानपेटी में अंबानी को धमकी भरा पत्र मिला
Aug 06 2024
ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर की दानपेटी में बिजनिसमेन मुकेश धीरूभाई अंबानी के नाम की धमकी निकली है। दानपेटी में 100 रुपए के स्टाम्प पर धमकाने वाले ने लिखा है। शिव शक्ति की जय, मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरू भाई अम्बानी मुम्बई इस धमकी भरे पत्र को देखने के बाद अचलेश्वर न्यास के अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। तत्काल अचलेश्वर मंदिर की ओर से पुलिस को मामले से अवगत कराया। अब पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। धमकी में धमकाने वाले का नाम भी लिखा हुआ है और वह भी शहर का चर्चित वकील है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिरकार इस तरह से दानपेटी में धमकी लिखने का कारण क्या है।
ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर की दान पेटियों को खोला गया था। जब दानपेटी खोली गईं तो उसमें सावन के सोमवार की चढ़ोतरी के साथ ही एक स्टाम्प पेपर निकला। यह 100 रुपए का स्टाम्प था, जब उसके ऊपर लिखावट को पढ़ा गया तो सभी के पेरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि उसमें देश के सबसे अमीर और विश्व के बड़े बिजनिस टाइकून मुकेश धीरू भाई अम्बानी को धमकी दी गई थी। स्टाम्प पर सबसे नीचे धमकी लिखने वाले की पहचान थी। उसका नाम पता मनोज शर्मा पुत्र स्व. रामेश्वर दयाल शर्मा निवासी बालाजी बिहार, गुढ़ी गुढ़ा का नाका कंपू ग्वालियर लिखा हुआ था। धमकी भी स्पष्ट थी कि मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरू भाई अम्बानी मुम्बई। अचलेश्वर न्यास की ओर से तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने धमकी भरा स्टाम्प देखा है और जांच शुरू कर दी है।
धमकाने वाला मनोज शर्मा पेशे से वकील है। सनकी स्वभाव के लिए वह चर्चित रहता है। इससे पहले भी कई कांड मनोज शर्मा ने ऐसे किए हैं जिनको कोई और नहीं कर सकता था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जिस समय प्रधानमंत्री थे और विदेश दौरे पर थे। मनोज शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया था। ग्वालियर में एसडीएम पर चाकू चलाने और नगर निगम कमिश्नर की खड़ी गाड़ी में टक्कर मारने जैसे कई कारनामे कर चुके हैं।
विश्व के बड़े उद्योगपति मुकेश धीरू भाई अंबानी को धमकी मनोज शर्मा ने दी है इसलिए पुलिस को टेंशन ज्यादा है। क्योंकि मनोज शर्मा के बारे में सभी मानते हैं कि वह सनकी स्वभाव रखते हैं। जब उसने धमकी दी है तो जरुरी नहीं है कि वह ग्वालियर में मुकेश अंबानी के आने पर ऐसा कुछ करेगा। वह मुम्बई जाकर भी कोई उल्टा सीधा कदम उठा सकता है।
इससे पहले भी अचलेश्वर मंदिर की दानपेटी में इस तरह के पत्र निकलते रहे हैं। पिछली बार जब दानपेटी खोली गई थी तो एक युवक का एक तरफा प्यार का इजहार था तो एक छात्रा ने किसी मनचले का जिक्र कर मदद मांगी थी।
इस मामले में धमकी को गंभीरता से लेकर ग्वालियर पुलिस जल्द मनोज शर्मा से पूछताछ कर सकती है। हालांकि ग्वालियर पुलिस मुम्बई पुलिस को भी इस संबंध में सूचना दे सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









