शिवलिंग पर कब्जे को लेकर हिंदू संगठनों ने व्यत किया आक्रोश, शुरू की पड़ताल
Aug 05 2024
ग्वालियर। लोगों की आस्था के केंद्र शिव मंदिर में शिवलिंग के ऊपर ही नया शिवलिंग बनाने का मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। हिंदूवादी संगठनों ने भी इस मामले की पड़ताल करना शुरू कर दिया है। वहीं जब पुलिस ने निर्माण करने वाली कृष्णा छत्रसाल, सविता अग्रवाल और विमला रजक से पूछताछ की तो वही एक ही रट लगाए हैं कि शिवजी खुद उसके सपने में आए थे और इस रूप में निर्माण का आदेश दिया था। इसलिए उसने निर्माण कार्य करवाया।
बता दें कि महलगांव में राजीव आवास लाल मल्टी में रहने वाली सलोनी उपाध्याय ने इसकी शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस ने मामला कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना विश्वविद्यालय के टीआई उपेंद्र छारी ने बताया कि हमने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









