भविप के विनीत गर्ग समन्वय के विभिन्न कार्यक्रमो मे सम्मलित होकर पोधे रोपे

Aug 05 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विनीत गर्ग  मध्यभारत उत्तर प्रांत के अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे विनीत गर्ग अपने प्रवास मे मध्यभारत उत्तर प्रांत के अंतर्गत किये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया गया। 
प्रांत के प्रचार प्रसार संयोजक अशोक गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विनीत गर्ग ने संस्क्रति शाखा द्वारा शासकीय विद्यालय मुरार में भेंट किये गए वॉटर कूलर का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात लाल टिपारा गौशाला मे पहुँचकर समन्वय के अंतर्गत स्वामी ऋषभदेवानंद के सानिध्य में भविप के सुनील कोठारी, सुधीर अग्रवाल, अशोक बांदिल, अलका कुशवाह, अमित जैन, नीरज अग्रवाल, श्रीमती रचना गोयल, पीडी मिश्रा,  आलोपी  बंसल, अशोक गर्ग और शाखा सदस्यों के साथ 51 पौधों का पौधा रोपण कर भारत विकास परिषद् क्या है, सेवा समर्पण संस्कार आदि बिषय पर प्रकाश डाला।
सुधीर अग्रवाल के निवास पर प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में  क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई। इसके बाद विनीत गर्ग ने शाखा सहयोग द्वारा कैंसर हॉस्पिटल पर नियमित चलाये जा रहे नि:शुल्क भोजन शाला जिसमे मरीजो और उनके अटेंडर को सुबह और शाम को भोजन की व्यवस्था का अवलोकन कर मरीजो और अटेंडर को भोजन वितरित किया। भोजन शाला की काफी प्रसंसा की और कहा की निश्चित ही शाखा द्वारा बहुत ही बड़ा सेवा कार्य किया जा रहा है इस कार्य के लिए हम सभी को सहयोग करना चाहिए और कहा की कार्य मानव सेवा  का इससे बड़ा कार्य नही हो सकता। साथ ही मध्य भारत उत्तर प्रांत मै किये जा रहे सभी कार्यो की काफी प्रसंसा की। अंत में विनीत गर्ग द्वारा शाखा सहयोग के रामनाथ अग्रवाल को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।