सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़े भक्त

Aug 05 2024

ग्वालियर। सावन के तीसरे सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों के साथ-साथ सभी शिवालयों में मध्यरात्रि से ही भक्तों का आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया जो रात तक अनवरत रूप से जारी रहा। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन ने व्यापक प्रबंध किए ताकि भक्तों को पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
शहर के प्रमुख शिवालय अचलेश्चर महादेव मंदिर, कोटेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, मारकंडेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर रात्रि में ही अभिषेक व अन्य अनुष्ठान शुरू हो गए। भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर घर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।