चिडिय़ाघर में नन्हें शावकों को देखने सैलानियों की भीड उमड़ी

Aug 05 2024

 

ग्वालियर। सोमवार को चिडिय़ाघर में सैलानियों की काफी संया में भीड़ देखी गई। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे उत्साहित देखे गए। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार की मौजूदगी में गांधी प्राणी उद्यान चिडिय़घर में जन्मे मादा टाइगर दुर्गा के तीनों शावकों को आम सैलानियों के सामने लाया गया।
बता दें कि विगत 28 जून को मादा टाइगर दुर्गा ने गांधी प्राणी उद्यान में दो मादा व एक नर कुल तीन शावको को जन्म दिया था। जैसे ही सैलानियों ने नन्हें शावकों को देखा तो उन्होंने भी उछल कूद शुरू कर दी। 
चिडिय़ाघर में शावकों का पहली बार दीदार करने के लिए बड़ी तादाद में सैलानी पहुंचे इनमें बच्चों की तादाद सबसे ज्यादा थी। वन्यप्राणाी विशेषज्ञ गौरव परिहार ने बताया कि नन्ने शावकों के नाम करण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही तीनों शावकों के नाम चुन लिए जाएंगे।