गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन का नवीन ओरियेंटेसन प्रोग्राम सम्पन्न
Aug 05 2024
ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन का युवाओं के लिए नवीन ओरियेंटेसन प्रोग्राम का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया गया। जिसमें युवाओं को फांउडेशन के विजन व मिशन से युवाओं को अवगत कराते हुए संस्था के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा युवाओं को स्टार्टअप, कोर्पोरेट क्लासेज, इंडस्ट्री विजिट, डिजीटल मार्केटिंग, पब्लिक स्पीकिंग, बिजनेस मेंटरशिप, लीडरशिप, फाइनेंस, व्यक्तित्व विकास, इंटर्नशिप सहित अन्य रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधित कौशल के लिए कार्य करता है। जिसमें सदस्यों को विभिन्न कार्यशालाओं एवं बूटकैंप आदि के माध्यम से सदस्यों को कौशल प्रदान किया जाता है संस्था का उद्देश्य नवीन शिक्षा नीति के आधार पर कॉलेज में पढऩे वाले स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल नॉलेज उपलब्ध कराने के साथ उनको करियर में आगे बढऩे के लिए सहयोग करना है। कार्यक्रम में विभिन्न एक्टिविटीज के साथ मेंटल एबिलिटी टेस्ट का भी आयोजन हुआ। आरियेंटेशन संयोजन कुमकुम झा एवं संचालन मानसी चौहान ने किया। इस अवसर पर अभिराज साहू, जतिन श्रीवास्तव, मुस्कान गुप्ता, निकिता राजपूत, विनीत राजपूत, जयेश श्रीवास्तव, निखिल जैन, दीपक माहौर, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









