हरियाली तीज पर महिलाओ खेले गेम्स, हरियाली क्वीन सोनम जैन रही

Aug 05 2024

ग्वालियर। श्रमण संस्कृति परमार्थ संस्थान ग्रेटर ग्वालियर की ओर से लक्ष्मण रिसोर्ट में हरियाली सावन कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाली सावन में लहरिया साड़ी सोलह श्रृंगार कर लगभग 70 महिलाओं ने एक साथ मिलकर हरियाली तीज उत्सव मनाया। हरियाली तीज उत्सव के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र जैन थे। विशिष्ट अतिथि पंडित भरत विरागी एवं अध्यक्षता संतोष जैन एवं वीरेंद्र जैन मौजूद थे। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि हरियाली तीज क्वीन विजेता सोनम जैन रही। क्वीन का निर्णायक खुशबू जैन ने किया। क्वीन का सम्मान अतिथियों ने पुरुस्कार देकर सम्मानिता किया। साथ ही अन्य प्रतियोगिता में विजेताओ को  भी पुरूस्कार दिये गयें।
महिलाओं ने सावन हरियाली तीज उत्सव के दौरान हाउजी गेम खेली साथ ही मनोंरजन गेम, प्रश्न मंच, एवं सरप्राईज गेम खेले। सावन हरियाली पिकनिक मस्ती के दौरान मैम्बरो ने जमकर एकदूसरे की सेल्पी ली। नीबू और चट्टनी के मसाले के साथ भुट्टों का आंनद के साथ विभिन्न गेम्स खेले।
इस अवसर पर नीतू जैन, पूजा चौधरी, सुनयान जैन, श्रीमती संगीता जैन, कुसुम जैन, रेणु जैन, रेखा जैन, संगीता जैन, अलका जैन, रेखा जैन, राखी जैन, संध्या जैन, मीना जैन आदि उपस्थित रहीं। संचालन सुनयना जैन और मानवी जैन ने किया।