कलेक्टर के निर्णय से विकलांगजनों में हर्ष व्याप्त

Aug 04 2024

ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का अवलोकन किया तथा सामाजिक न्याय विभाग को पुनर्वास केन्द्र में स्थानांतरित करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने तथा आवागमन के रास्ते पर पेवर निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीडीआरसी में लिफ्ट लगाने की कार्यवाही शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। भविष्य में डीडीआरसी का नया गेट खोलने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र परिसर में बने दिव्यांग उद्यान को संवारने के लिए निगमायुक्त हर्ष सिंह को निर्देश दिए। केंद्र में संचालित दिव्यांग बच्चों की थेरेपी की इकाई का ज्यादा से ज्यादा बच्चे लाभ ले सकें। इस हेतु वाहन व्यवस्था के भी निर्देश दिए। 
बता दें कि विगत मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान अनूप जौहरी ने कलेक्टर रुचिका चौहान को विकलांगजनों के प्रति संवेदनशीलता से प्रेरित होकर ओर उनके द्वारा विकलांगजनों के लिए एक के बाद एक सराहनीय कार्य किय जाने को लेकर सम्मानित कर दौ सूत्रिए ज्ञापन दिया था।
 जिसमें पहली प्रमुख मांग थी न्यू कलेक्ट्रेट से समाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग स्थांतरित कर ग्वालियर जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में स्थांतरित किये जाने की मांग थी दूसरी मेरिज गार्डनों में रैम्प बनाए जाने की थी। इस निर्णय से विकलांग जनों में बहुत ही हर्ष व्याप्त है।