सभी मनोरथ हों को पूर्ण करता है करता है पार्थिव शिवलिंग अभिषेक पं.घनश्याम

Aug 04 2024

ग्वालियर। पवित्र श्रावण माह के शुभ अवसर पर ऊर्जा सरकार मंदिर रोशनी घर जयेंद्रगंज पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का आयोजन किया जा रहा है। भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज ने बताया देवों के देव महादेव श्रीशिव को कल्याणकारी देवता के रूप में सर्वत्र पूजा जाता है। श्रावण माह में शिवलिंग की पूजा-अभिषेक अनेक मनोरथों को पूर्ण करने वाली है। ये समस्त जगत लिंगमय है, सब कुछ लिंग में प्रतिष्ठित है, अत: जो आत्मसिद्धि चाहता है उसे शिवलिंग की विधिवत पूजा करनी चाहिए। सभी देवता, दैत्य, सिद्धगण, पितर, मुनि, किन्नर आदि लिंगमूर्ति का अर्चन करके सिद्धि को प्राप्त हुए हैं। 
सनातन परंपरा में अलग-अलग प्रकार के शिवलिंग की पूजा के अलग-अलग फल बताए गए हैं,लेकिन सभी प्रकार के शिवलिंग में पार्थिव शिवलिंग की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व हैशिवजी की अराधना के लिए पार्थिव पूजन सभी लोग कर सकते हैं, फिर चाहे वह पुरुष हो या फिर महिला। यह सभी जानते हैं कि शिव कल्याणकारी हैं। जो पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधिवत पूजन अर्चना करता है, वह दस हजार कल्प तक स्वर्ग में निवास करता है। शिवपुराण में लिखा है कि पार्थिव पूजन सभी दु:खों को दूर करके सभी मनोकामनाएं पूर्ण करता है।