हरियाली अमावस्या पर बापू भक्तों ने मुरार में निकाली प्रभात फेरी

Aug 04 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में रविवार को मुरार क्षेत्र में हरिनाम प्रभात फेरी आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए। प्रभात फेरी तिकोनिया से शुरू होकर बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस तिकोनिया मुरार में समाप्त हुई। 
हरिनाम प्रभात फेरी में चलित वाहन पर विराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो का माल्यार्पण पुष्प वर्षा के साथ जल फल मिष्ठान वितरण कर  स्वागत के साथ किया गया। प्रभात फेरी में भक्तगण नाचते गाते भाव नृत्य करते चले जा रहे थे। हरिनाम प्रभात फेरी में श्रीयोग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों समेत भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण शामिल रहे।