गौचारा, भोजन वितरण एवं पौधा रोपण कर मनाया हरियाली अमावस्या

Aug 04 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल ने हरियाली अमावस्या पर जनकताल स्थित गौशाला में 800 किलो हरे चारे की सेवा मंडल के सदस्य दीपक सोनी, श्रीमती अग्रवाल, अग्रवाल खासगी बाजार वाले, विशाल अग्रवाल एवं शर्मा के सहयोग से एवं 1000 विस्तर अस्पताल पर प्रत्येक माह की जाने वाली नर सेवा नारायण सेवा अंतर्गत नमकीन चावल एवं हलुआ प्रसादी का वितरण मंडल के सदस्य ओझल अग्रवाल के सहयोग से किया गया एवं कनेर प्रजाति के पौधो का रोपण भी गौशाला में किया गया।
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया की सावन की अमावस्या का सनातन धर्म में विशेष महत्व है और इस दिन दान पुण्य का विशेष फल प्राप्त होता है एवं पौधारोपण का भी महत्व है।
आज की सेवाओं में मंडल के आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी, रामकिशोर मंगल, विशाल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, पुनेश पाल, दीपक बघेल, हिमांशु बघेल, हरीश राठौर, अनुज गोयल, विजय बंसल, मयंक शुक्ला, राजू शुक्ला आदि सदस्य उपस्थित थे।