कांग्रेस भाई-भाई को लड़ाने का काम करती है:सिंधिया
Aug 03 2024
ग्वालियर। में शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर ईडी के छापे की आशंका वाले बयान पर कहा कि ये लोग बहकाने की राजनीति कर रहे हैं, देश को नकारात्मक सोच से भटका रहे हैं, कांग्रेसी भाई-भाई को लड़ाने का काम करते हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी की हालत देश मे खराब हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी दूसरे पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांके।
ग्वालियर पहुंचने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया राजमाता विजयराजे सिंधिया टर्मिनल एयरपोर्ट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली है। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते कुछ दिनों में ग्वालियर को एक हजार करोड़ से ज्यादा के विकासकार्य की सौगात दी है। कल पीएम नरेंद्र मोदी केबिनेट ने 8 राष्ट्रीय हाईस्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें ग्वालियर से आगरा के बीच 6 लेन हाई स्पीड कॉरिडोर भी शामिल है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण मौजूदा ग्वालियर-आगरा नेशनल हाइवे से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इसके बनने के बाद आगरा से ग्वालियर की दूरी मौजूदा 121 किलोमीटर से घटकर 88.4 किलोमीटर रह जाएगी। ग्वालियर में रायरू-झांसी बायपास के सुसेरा गांव से कॉरिडोर की शुरुआत होगी और शनिदेव मंदिर की रोड के उराहना, पिपरसेवा से होते हुए मुरैना, धौलपुर, आगरा के बाद इसका अंतिम प्वाइंट देवरी गांव पर होगा। आगरा-ग्वालियर के बीच का सफर ढाई घंटे के बजाए एक से डेढ़ घंटे में होगा।
सिंधिया ने कहा ग्वालियर में 28 अगस्त को इन्वेस्टमेंट समिट भी होने जा रहा है, जिससे शहर में निवेश आ सके। दिल्ली का काउंटर मैगनेट बनने के लिए ग्वालियर पूरी तरह तैयार है। इससे शहर में उद्योग आएंगे, तो रोजगार मिलेगा।
अक्टूबर से बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क
सिंधिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश में अगर 4जी नेटवर्क का सरकारी दूरसंचार कंपनी द्वारा क्रियान्वयन करना है, तो हम विदेशी कंपनी का इक्विपमेंट इस्तेमाल नहीं करेंगे। भारत अपना खुद का 4जी स्टेप बनाएगा। भारत अपनी टेक्नोलॉजी खुद बनाएगा। उसी के आधार पर लोगों को 4जी नेटवर्क देंगे।
डेढ़ साल में भारत दुनिया में 5वां देश है, जिसके पास खुद का 4जी नेटवर्क है। अब यह पूरी तरह तैयार है। आज उसका टेस्टिंग हो गया है। देश के चारों कोनों में नेटवर्क लग चुके हैं। अब टावर लगाने का काम शुरू हो चुका है। अक्टूबर महीने तक 80 हजार टावर लग जाएंगे। मार्च 2025 तक 20 हजार टावर लग जाएंगे। यानी एक लाख टावर अगले साल तक लग जाएंगे। इससे, अगले साल तक बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क मिलने लगेगा। इसी के आधार पर 5जी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
वही सिंधिया के कार्यक्रम का शेड्यूल जो जारी हुआ है उसमें उनके दो दिवसीय दौरे में ग्वालियर शहर विकास कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा थी। जिसमें लिखा गया की ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में स्थानीय सांसद भारत सिंह कुशवाह मौजूद नहीं करेंगे। सांसद भारत सिंह कुशवाह को साथ रहने के लिए कहा था। परंतु वह अपनी पूर्व निर्धारित व्यवस्ता के कारण शामिल नहीं हो पा रहे है ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









