सारिका मॉडिल बनी हरियाली क्वीन
Aug 03 2024
ग्वालियर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा महासेन महिला समिति द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 50 महिलाओं ने 16 श्रृंगार करके हरे वस्त्र धारण करके कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष ममता गोयल ने बताया कि प्रतिवर्ष हमारी संस्था द्वारा हरियाली तीज क्वीन का प्रोग्राम किया जाता है। जिसमें अनेक प्रकार की प्रतिस्पर्धाएंआयोजित की जाती है। वहीं सचिव आशा गोयल एवं कोषाध्यक्ष अर्चना गांगिल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में महिलाओं को कई गेम खिलाए गए महिलाओं के गेम में साधना गांगिल प्रथम स्थान पर रहीं। वही द्वितीय स्थान पर माधुरी गुप्ता तथा तीसरे स्थान पर आशा गुप्ता रही। वहीं चूड़ी वाले गेम में साधना प्रथम स्थान श्रीमती रानौ गुप्ता द्वितीय स्थान पर निधि गुप्ता तीसरे स्थान पर जागृति मांडिल रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सपना गुप्ता एवं माधवी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सुधा मांडिल, सीमा बंसल, मंजू गांगिल, ममता गुप्ता, नीलम गुप्ता, सीमा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









