मानसून थीम पर कपल जोड़ो किया डांस, खेले पूल पार्टी में गेम्स, जीते पुरुस्कार

Aug 03 2024

ग्वालियर। आज ब्लू है पानी पानी और दिन भी सनी सनी आ जाओ यार फोटो मेरी खींच....पानी दा रंग वेख के आंखियाँ चो हंजो रोड़ दे....संग तेरे पानियों सा, पानियों सा पानियों सा बहता रहूँ...मेघा रे मेघा रे, मत परदेस जा रे आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे..जैसे मानसून थीम के बॉलीबुड गानों पर 50 फैमली मेम्बरों ने गेम्स के साथ डांस व मस्ती से साथ आंनद लिया। यहाँ आयोजन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप युवा ग्वालियर शाखा की ओर से फिरंगी पानी रिजॉर्ट में मानसून थीम पर स्विमिंग पूल पार्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप युवा ग्वालियर शाखा की ओर से बच्चे और कपल जोड़ो के लिए, हाउजी, चेयर रेस, कपल गेम, बॉल कैच, चेयर रेस गेम्स खिलाए गए। 
स्विमिंग के पास में सेल्पी जॉन और फोटोफ्रेम सेल्पी जॉन बनाया गया। जिसमें बच्चे कपल के साथ जमकर सेल्पी जॉन का भरपूर आनंद लिया। वही बच्चो ने उनके पापा और मम्मियों खूब इंजॉय किया।