पार्थिव शिवलिंग के प्रथम दिवस में बने 5100 शिवलिंग

Aug 02 2024

ग्वालियर। पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर ऊर्जा सरकार मंदिर रोशनी घर जयेंद्रगंज पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का आयोजन किया जा रहा है। भागवत आचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री महाराज ने बताया कि इस श्रावण मास में अच्छी बरसात के लिए और समस्त बीमारियों को दूर करने के लिए आपके आर्थिक कस्ट की निवृत्ति के लिए पार्थिव शिवलिंग का आयोजन किया जा रहा है।
मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने लंका पर कूच करने से पहले भगवान शिव की पार्थिव पूजा की थी। मान्यता है कि कलयुग में भगवान शिव का पार्थिव पूजन कूष्माण्ड ऋषि के पुत्र मंडप ने किया था। जिसके बाद से अभी तक शिव कृपा बरसाने वाली पार्थिव पूजन की परंपरा चली आ रही है। शास्त्रों में वर्णित है कि शनिदेव ने अपने पिता सूर्यदेव से ज्यादा पराक्रम पाने के लिए काशी में पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा की इसलिए सावन के महीने में पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने पर व्यक्ति के जीवन से जुड़ी बड़ी से बड़ी बाधाएं दूर और कामनाएं पूरी होती हैं।