चक्रधर ग्रुप के सदस्यों ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया

Aug 02 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर का निर्वाचन आगामी 10 अगस्त को होने जा रहा है। शुक्रवार 2 जुलाई से नामांकन पत्र जमा होने का क्रम भी आरंभ हो चुका है। इसके साथ ही दोनों पक्ष मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। 
इस चुनावी सरगर्मी के बीच श्री चक्रधर समूह ने  कैलाश मित्तल की अगुआई में शुक्रवार को हरिशंकर पुरम, बसंत विहार, चेतकपुरी, माधव नगर में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में प्रधानमंत्री पद के दावेदार रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष हेतु विमल माहेश्वरी, उपाध्यक्ष पद हेतु ओमप्रकाश गोयल, केदारनाथ गुप्ता, नरेंद्र मंगल, मनोज गोयल, अजय गुप्ता, भरत बंसल, आशीष जैन, राधारमण बांदिल, दीपक जैन, राकेश लहरिया, राजेश बांदिल, सनी अग्रवाल, ऋषि गर्ग सहित बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे। चक्रधर समूह के सदस्यों का जगह जगह पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ। एवं सनातन धर्म मंदिर के सदस्यों द्वारा चक्रधर ग्रुप के सभी सदस्यों को जीत के प्रति आश्वस्त किया।