अजाक्स के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार
Aug 02 2024
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एड. अतर सिंह जाटव ने थाटीपुर स्थित कार्यालय पर अपना कामकाज विधिवत रूप से संभाल लिया। इससे पूर्व उन्होंने अजाक्स कार्यालय परिसर स्थित महर्षि वाल्मीकि, संत कबीर साहेब, बिरसा मुंडा एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एड. जाटव ने इस अवसर पर बताया कि आगामी 9 अगस्त को अजाक्स कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। अन्य आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। इस अवसर पर रामवरन सिंह धारिया, कमलेश जाटव, राजवीर राजे, नेत्रपाल सिंह, झण्डासिंह गोयल, गोपाल भोंसले, ओमप्रकाश शाक्य, बन्टी जाटव, गोविंद गोडिया, विशाल कुमार सहित बड़ी संख्या में अजाक्स सदस्यों की उपस्थिति रही।
प्रांताध्यक्ष के साथ दिल्ली पहुंचकर सिंधिया से लिया आशीर्वाद
इससे पूर्व विगत दिवस अजाक्स के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एड. अतर सिंह जाटव ने संगठन के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य के साथ दिल्ली पहुंचकर भारत शासन के दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंटकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने श्रीमन्त सिंधिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें भारतीय संविधान की प्रति भेंट की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









