इनर व्हील क्लब द्वारा स्ट्रेचर गमले और बेबी किट मुरार हॉस्पिटल में दिए गए

Aug 02 2024

ग्वालियर। इनर व्हील क्लब द्वारा मुरार हॉस्पिटल में मरीजों को लाने ले जाने के लिए दो स्ट्रेचर और पर्यावरण के तहत 51 गमले ऑक्सीजन प्लांट के साथ और भर्ती प्रसूत गृह की महिलाओं को 51-बेबी किट दी गई। इनर व्हील क्लब एक सेवा और मैत्री की संस्था है इस संस्था के द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा होती रहती है। 
इनर व्हील क्लब की अध्यक्षता सुधा गुप्ता ने बताया कि हम समय-समय पर हम मरीजों को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य करते रहते हैं। इस अवसर पर सुधा गुप्ता, अर्चना पारख, अनामिका अग्रवाल, रीना अग्रवाल, रश्मि गुप्ता,अनुराधा गांधी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।