स्वामी सरकार ने जादूगर अजूबा को जादू दिखाकर सम्मानित किया

Aug 01 2024

ग्वालियर। भारतीय जादू महाविद्यालय ग्वालियर के संस्थापक स्वामी सरकार ने अंजूबा के मंच पर जादू दिखाते हुऐ सम्राट जादूगर अजूबा का सम्मान किया।
सर्व प्रथम एक खाली पेटी से शॉल व मोतियो की माला पहिना कर जादूगर अजूबा का सम्मान किया। इसके बाद स्वामी सरकार ने अजूबा को एक आयना दिखया जो दिल के रूप में दिख रहा था। उसके बाद हॉल में बैठे हुऐ शान गन हाउस के मालिक अशोक को मंच पर बुलाया और उन से कहा कि आप अपनी रिवाल्वर मेरे सीसे के सामने चलाई। जैसे ही उन्होने रिवाल्वर चलाई वैसे ही उस आयना में अजूबा का फोटो आ गया जिस को देखकर हॉल में बैठे हुऐ सभी दर्शकों ने व जादूगर अजूबा ने तालिया बजाकर स्वामी सरकार की सराहना की।
इसके बाद आयना के बने हुऐ दिल को और ग्वालियर का स्मृति चिन्ह फोर्ट व भारतीय जादू महाविद्यालय का प्रमाण पत्र भेंटकर जादूगर अंजूबा का सम्मान किया। इसके बाद स्वामी सरकार के अन्य सहयोगी अशोक, डॉ अशोक जैन भिण्ड, अशोक भल्ला मुरार, हजेन्द्र सिंह कौरव मुरार, लोकेन्द्र राजपूत ग्वालियर, राजकुमार ग्वालियर, संतोष कुमार बौद्ध लश्कर, चन्द्रमोहन शर्मा लश्कर, डॉ राजकुमारआर्य व जादूगर कमल किशोर आदि सभी लोगों ने शॉल माला मिष्ठान देकर जादूगर अजूबा का सम्मान किया।