नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Aug 01 2024

ग्वालियर। जीवायएमसी क्लब द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ गौरव सेठ (गठिया रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ विपिन गुप्ता (श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ) ने 75 से अधिक रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। 
इस अवसर पर जीवायएमसी क्लब अध्यक्ष जेपी सिंह, क्लब उपाध्यक्ष बालकिशन शिवहरे, क्लब सचिव रंजीत पंजवानी, उप सचिव लाला शिवहरे, जगदीश उपाध्याय, कंचन राव सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।