एलएनआईपीई परिसर में वृक्षारोपण किया

Aug 01 2024

ग्वालियर। भारत सरकार के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम का कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर के परिसर में वृक्षारोपण किए गया। जिसमें संस्थान के कार्यवाहक कुलपति प्रो इंदु बोरा प्रभारी कुलसचिव डॉ. संजीव यादव और समस्त विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान परिसर में वृक्षारोपण कर संस्थान में अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए कार्यवाहक कुलपति ने सभी को प्रोत्साहित किया गया और साथ ही प्रशासनिक अधिकारीयों एवं छात्र छात्राओं ने सामूहिक वृक्षरोपण किया वृक्षारोपण करने से पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। 
यह पहल छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरियाली बढ़ाने के महत्वपूर्ण कदम है। वृक्षारोपण से न केवल हवा की गुणवत्ता सुधरती है, बल्कि यह ध्वनि प्रदूषण को भी कम करने में सहायक होता है। इस दौरान बच्चों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए।