सेवा भारती द्वारा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र वितरित किए

Aug 01 2024

ग्वालियर। सेवा भारती द्वारा संचालित स्वाबलंबन ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण उपरांत प्रथम ग्रुप को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 
आनंद नगर में सेवा भारती द्वारा संचालित स्वाबलंबन ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र में शाम 4 बजे सेवा भारती के विजय गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र प्रधान  द्वारा भारत माता व भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रीमती सुधा ओझा ब्यूटी पार्लर केंद्र प्रशिक्षिका द्वारा अतिथियों का परिचय कराया और पार्लर में प्रशिक्षण किस प्रकार देते हैं उस विषय के बारे में बताया। 
मुख्य वक्ता विजय गुप्ता ने कहा कि ब्यूटी पार्लर का जो प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। इसका उद्देश्य यह है कि आप लोगों को आत्मनिर्भर बनने मे सेवा भारती आपका सहयोग करें। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि अपने में स्किल डेवलप करें। यानी कोई ना कोई हुनर सीखिए। इससे हम अपने परिवार की चोटी मोटी जरूरत को पूरा करने में सहयोग कर सकते हैं। और दूसरों को भी हम प्रशिक्षण देकर उनको भी आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर सकते हैं।
सेवा भारती पूरे देश में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण का आयोजन करती है। जिससे वे अपने खुद के रोजगार करते हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। श्री गुप्ता जी ने कहा कि आप अगले ग्रुप के लिए तैयारी करिए हम आपको पूरा सहयोग देंगे। प्रशिक्षण लेने के साथ-साथ लोगों में सेवा और सहयोग की भावना भी जागृत हो ऐसा अपना स्वभाव भी बने। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में ललित मिश्रा, अशोक कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।