पुरासानी में बनेगा भव्य अग्रसेन भवन, पांच बीघा जमीन दान मिली
Aug 01 2024
ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा द्वारा लंबे समय से शहर में अग्रसेन भवन बनाए जाने की तैयारी की जा रही थी। यह दिन अब आ गया है। ग्वालियर शिवपुरी नए बायपास से लगी ग्राम पुरासानी में लगभग पांच करोड़ से अधिक कीमत की पांच बीघा जमीन देेने की घोषणा की गई है जिससे श्री महाराजा अग्रसेन अग्रवाल सेवा न्यास के नाम से भव्य अग्रसेन भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है।
यह जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष एवं न्यास के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल एवं आर्किटेक्ट अजय बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में भी अब आगरा, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, दिल्ली, हरिद्वार व देश के अन्य बडे शहरों की तरह अग्रवाल समाज का भव्य भवन व परिसर होगा। जिसमें अग्रवाल समाज के बडे आयोजनों सहित विवाह समारोह व अन्य कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे।
इसके लिए अग्रवाल समाज के प्रमुख व श्री अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अशोक गोयल ने 5 बीघा जमीन(1 लाख, 12 हजार 500 वर्गफुट जमीन) देने की घोषणा की है। यह जमीन अब श्री महाराजा अग्रसेन अग्रवाल सेवा न्यास के अधीन होगी। न्यास में 25 न्यासी भी 2.5 लाख रुपए लेकर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह जमीन ग्वालियर शिवपुरी नए बायपास पर ग्राम पुरासानी में दी गई है।
काफी समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी कि अग्रवाल समाज का एक बडा भवन परिसर होना चाहिए जिसे अग्रवाल समाज के शादी विवाह पारिवारिक उत्सव, सामाजिक एवं धार्मिक सांस्कृतिक, वृद्धजनों, महिलाओं, बच्चों के रूचि के अनुसार आयोजन के लिए उपयोग में लिया जा सके। उन्होंने बताया कि श्री अग्रवाल महासभा के समय-समय पर निर्वाचित पदेन अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष इस संस्था के ट्रस्टी रहेंगे।
गोयल व बंसल के अनुसार ट्रस्ट की उक्त संपत्ति की व्यवस्था के लिए अस्थाई रूप से एक सात सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया गया है। जिसमें विष्णु जैन, अरविंद दूदावत, अजय बंसल, मुकेश अग्रवाल, रवि गुप्ता, सुरेश बंसल, मोहन गर्ग शामिल हंै। इसके अलावा डॉ. दीपेन्द्र टमोटिया, नरेश अग्रवाल, धीरज प्रकाश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मयंक गर्ग, नितिन बंसल, आनंद अग्रवाल, केके अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, विजय गर्ग, शरद गर्ग, अतुल कुमार अग्रवाल, राजेश गुप्ता और सुनील गुप्ता न्यासी बने हैं।
न्यासी अजय बंसल ने बताया कि नवनिर्मित भवन परिसर में कुलदेवी महालक्ष्मी मंदिर, अग्रसेन मंदिर, पार्क, म्यूजिकल फाउंटेन, लाइट एण्ड साउण्ड शो, अतिथि निवास, चिकित्सालय, मेडीटेशन केन्द्र आदि आकर्षण रहेंगे।
पत्रकारवार्ता में अरविंद दूदावत, मुकेश अग्रवाल, विजय गर्ग, तरूण गोयल, मोहन गर्ग, रवि गुप्ता, नरेन्द्र सिंघल, महेन्द्र अग्रवाल, दीपेन्द्र टमोटिया आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









