पुस्तकालय प्रांगण में एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधारोपण

Jul 31 2024

 

ग्वालियर। नगर निगम और शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में पुस्तकालय उद्यान में 70 पौधो के वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नीम, नीबू, रूदाक्ष, जामुन, आम, पीपल, शीशम, कटहल, शमी, करौधे, बलपत्र, तुलसी एवं अन्य औषधि, फलदार, फूलों के पौधे रोपित किये गये। पौधो के वृक्षारोपण में मुख्य अतिथि अनिल सांखला पार्षद उपस्थित थे। पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर अनिल सांखला ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पौधा माँ के नाम लगाये जाने का और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश को हरा-भरा बनाने का जो संकल्प लिया है। उसमें हम सभी अपना योगदान अवश्य निभाये। साथ ही श्री सांखला ने पुस्तकालय के छात्रों को पौधरोपण एवं उस पौधे की देखरेख की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर काटें कार्यपालन यंत्री नगर निगम, सतेन्द्र सोलंकी जेडओ वार्ड 50, राकेश कुमार शर्मा क्षेत्रीय ग्रंथपाल, विवेक कुमार सोनी पुस्तकालय प्रबंधक सहित शहर के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहें, राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।