एकल व युगल नृत्य प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने लिया हिस्सा

Jul 30 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर विभिन्न आयोजन आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रंखला में मंगलवार को तीन आयु वर्ग में एकल व युगल नृत्य वैस्टर्न कैटेगरी का आयोजन बाल भवन में किया गया।
आयोजन की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में करीब 80 बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया, और एक से सुंदर एक प्रस्तुति देखकर निर्णायक मंडल को आश्चर्यचकित किया। इस आयोजन में निर्णायक मंडल में सन्नी शर्मा, मुस्कान अग्रवाल उपस्थित थे। नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ सुरेश गुप्ता दादा ने किया।