पीएमश्री डीआरपी लाइन स्कूल में 250 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Jul 30 2024
ग्वालियर। अपर संचालक लोक शिक्षक समग्र शिक्षा अभियान द्वारा दिए गए निर्देश में जिला शिक्षाधिकारी अजय कटियार के मार्गदर्शन में पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डीआरपी लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 250 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमे 38 छात्रों द्वारा आंखों में रोशनी कम होने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। इन्हें चश्मा बनवाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया है।
उपरोक्त शिविर में एपीएम धर्मेंद्र राणा, डॉक्टर अभिषेक दीक्षित, डॉक्टर पायल निगोतिया मेडिकल ऑफिसर ने छात्रों का वजन, हाइट, एचबी की जांच की तथा कुछ छात्रों में हिमोग्लोबिन की कमी पाई गई। उन्हें आयरन की गोलियां मौके पर उपलब्ध कराई गई। तथा कुछ छात्र विशेष रूप से बीमारी से ग्रसित थे उन्हें चिन्हित किया गया और आगे उन्हें चिकित्सा की परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. राजकुमार अग्रवाल, श्रीमती रुचि शुक्ला, हरिश्चंद्र, युगल भाटेले, श्रीमती नेहा माझी सपोर्टिंग स्टाफ एवं आनंद बघेल का विशेष सहयोग रहा। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण में विद्यालय श्रीमती अंजना महेश्वरी, श्रीमती सुनीता शर्मा, विजयलक्ष्मी चौहान, दिनेश माहेश्वरी, एवं एसएन मिश्रा सहित समस्त स्टाफ ने अपना अपना सहयोग प्रदान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









