बेसली नदी जीर्णोद्धार में बापू भक्तों ने कार सेवा कर लगाए वृक्ष हुआ सम्मान

Jul 30 2024

ग्वालियर। विगत माह से संत महापुरुषों समाज सेवियों द्वारा संकल्पित होकर बेसली नदी जीर्णो द्वार हेतु शुरू की गई कार सेवा में प्रतिदिन शहर भर से सामाजिक संगठन हुरावली पहुंच कर श्रमदान वृक्ष रोपण कर स्वच्छता अभियान में उत्साह पूर्वक जुटे हुए हैं। 
बेसली नदी के इस पुनीत महायज्ञ में संत आशाराम बापू आश्रम की श्रीयोग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के आधा सैकड़ा पदाधिकारियों ने कार सेवा में श्रमदान कर वृक्ष रोपण के द्वारा  बेसली नदी के जल को स्वच्छ करने हेतु निरंतर चल रहे सेवा यज्ञ में सम्मिलित होकर जीर्णोद्वार में कदम से मिलाकर सहयोग की शपथ ली। हमेशा हमारी संस्था आपके पुनीत प्रयास में आप सबके साथ है। 
इस अवसर पर डा केशव पांडेय द्वारा आश्रम संचालक अर्जुन भाई, सत्संग वक्ता विजय महाराज, महिला उत्थान मंडल अध्यक्ष श्रीमती कल्पना शर्मा, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार समेत सभी साधक भक्तों का हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सम्मान पट्टियां आशीर्वाद स्वरूप भेंट की।
विशेष रूप से शामिल होने वालों में पूर्व मंत्री मुन्नालाल गोयल के निज सहायक हिरेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र मुदगल, डीके शर्मा, प्रधान सिंह भदौरिया, डा सीबी शर्मा, जसवंत भदौरिया, बीपीएस सेंगर, राजवीर सिंह यादव, श्रीमती कुसुम चंदेल, सरोज शर्मा, लता खत्री, उर्मिला सोनी, गीता रावल, आशा शर्मा इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।