इंगित बालगोष्ठी में विभिन्न प्रतियोगिताऐं हुईं सम्पन्न
Jul 30 2024
ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा भवन में इंगित बाल गोष्ठी के अंतर्गत तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में रामबोला के बोल 2024 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालकों की रामचरित मानस से सम्बंधित ज्ञान प्रतिभा का परीक्षण करने के लिये प्रश्नमंच, वर्ग पहेली, तत्कालीन कथा वाचन, सही जोड़ी बनाना, परिवार सहभाव, मैं और मेरे राम विषय पर लघु निबन्ध लेखन, शबरी फूल पगडंडी एवं राम वनगम-पथ निर्माण जैसी लगभग 10 अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ सभा के डॉ. कुमार संजीव, सुरेंद्र तिवारी, उपेंद्र कस्तूरे ने सरस्वती पूजन के साथ किया।
प्रतियोगिता में पीजीवी, लक्ष्मीबाई स्मारक, समर्थ बाल मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, ग्रीन वल्र्ड सार्वजनिक, कार्मल कान्वेंट इत्यादि विद्यालय के लगभग 120 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दतिया के एक निजी विद्यालय के बालक/बालिका ने भी सहभागिता की।
प्रतियोगिता का परिणाम आगामी 7 दिवस में घोषित होगा एवं पुरस्कारों का वितरण तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में 11 अगस्त रविवार को आयोजित कार्यक्रम में किया जायेगा।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मंदाकिनी शर्मा, व्याप्ति उमड़ेकर, शिवानी गोस्वामी, अंकुर चौरसिया, शिवम सिंह सिसोदिया, शुभम कुमार जैसवाल, अनुभवी शर्मा, आकाश शर्मा, जाह्नवी नाईक, अंजली चौरसिया, विकास बघेल, दीक्षा शाक्य, उदयवीर खटीक, गौरव, पलक सिकरवार, हेमन्त राजपूत, गोविंद, दीपेंद्र सिंह तोमर ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









