कैंसर अवेयरनेस अभियान में बच्चों को जानकारी दी

Jul 30 2024

ग्वालियर। इनर व्हील क्लब द्वारा कैंसर अवेयरनेस अभियान जगह-जगह चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इनर व्हील क्लब द्वारा पद्माराजा कन्या विद्यालय में डॉ. गरिमा दीवान द्वारा 11वीं 12वीं के बच्चों को कैंसर अवेयरनेस के बारे में बताया।
डॉ. गरिमा दीवान द्वारा बच्चों को बताया कि कैंसर कितने प्रकार का होता है, फस्र्ट स्टेज में कैसे पता लगा सकते हैं, घर पर स्वयं कैसे परीक्षण किया जा सकता है, यह बीमारी क्यों बढ़ती जा रही है, इस बीमारी को कैसे रोका जा सकता है। आदि जानकारी बहुत ही सरल तरीके से बताई गई।
कैंसर से बचने के लिए दैनिक जीवन शैली को सुधारना होगा, फास्ट फूड को रोकना होगा। बच्चों ने भी प्रश्न पूछे डॉ. दीवान ने उनके प्रश्नों के जवाब सुंदर और सरल तरीके से दिए। 
क्लब अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि ऐसे प्रोग्राम हमारे क्लब द्वारा ज्यादा से ज्यादा कॉलेज स्कूलों में होते रहेंगे। ताकि हम इस बीमारी की जानकारी आने वाली नई पीढ़ी को दे सकें।