चित्रांकन प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा

Jul 29 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर साहित्यिक व सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सोमवार को पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश देने एक डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु वर्ग में दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट पर प्रात: 10 बजे से किया गया। जिसमें 200 से ऊपर बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर निशुल्क वितरण की गई। डाइंग प्रतियोगिता में 90 मिनट की समय सीमा में अपना चित्रांकन करना था।
डाइंग प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन को पूर्णत: निशुल्क रखा गया था। डाइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मैथिलीशरण गुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर संस्था की इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। डाइंग प्रतियोगिता में रेडिएंट स्कूल नया बाजार, रेडिएंट स्कूल गुड़ा गुड़ी का नाका, किडीज कॉर्नर स्कूल नया बाजार, आकार पब्लिक स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल,श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल, मिसहिल स्कूल ग्वालियर, ग्लोरी स्कूल, कार्मेल कान्वेंट स्कूल, चेतना शिक्षा मंदिर सहित अन्य स्कूलों से लगभग 200 से ऊपर बच्चे उपस्थित थे।
आज होने वाले आयोजन 
मंगलवार 30 जुलाई को बाल भवन सभागार में एकल नृत्य वैस्टर्न कैटेगरी व युगल नृत्य प्रतियोगिता वैस्टर्न कैटेगरी में प्रात: 10 बजे से आयोजित की जायेगी। एकल नृत्य वैस्टर्न कैटेगरी प्रतियोगिता 4 आयु वर्ग में आयोजित होगी। इसमें 4 साल से 8 साल 9 साल से 14 साल 15 साल से 25 साल और महिलाओं का अलग से ग्रुप बनाया है। युगल नृत्य प्रतियोगिता जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में आयोजित होगी।