सावन का दूसरे सोमवार को शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़
Jul 29 2024
ग्वालियर। सावन के दूसरे 29 जुलाई को सोमवार की सुबह से ही शिव मंदिरों में भीड़ थी। अचलेश्वर, कोटेश्वर व गुप्तेश्वर मंदिरों पर सुबह 4 बजे से भक्तों की लाइन लगना शुरू हो गई थी।। बाबा अचलनाथ की एक झलक पाने के लिए लोग धूप और उमस के बीच लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं। शिव मंदिरों में भक्त बिल्व पत्र, फूल, दूध,दही, घी एवं जल से भगवान का अभिषेक कर मन्नत मांग रहे थे। अचलेश्वर मंदिर, कोटेश्वर महादेव व गुप्तेश्वर मंदिर पर रात 12 बजे ही भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे। कांवड़ लेकर आने वालों के लिए हर मंदिर पर अलग से इंतजाम किए गए हैं।
अचलेश्वर मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार पर यहां काफी भीड़ थी। रात 12 बजे ही पट खोल दिए गए थे। सुबह से सडक़ों पर लाइनें लगी नजर आई। सुबह-सुबह बाबा अचलनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया गया। बाबा के भक्तों का कहना है कि पूजा तो यहां रोज होती है, लेकिन सावन में यहां उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव में भक्त बाबा की पूजा अर्चना कर आनंद प्राप्त करते हैं।
मजिस्ट्रेट महादेव पर लगा मेला
ग्वालियर के एक और चर्चित महादेव जिनको मजिस्ट्रेट महादेव के नाम से जान जाता है। यह मंदिर गिरगांव में स्थापित है। यहां हर सोमवार को महादेव मजिस्ट्रेट की भूमिका में आकर विवादों का निपटारा करते हैं। यहां की मान्यता है कि गिरगांव वाले मजिस्ट्रेट महादेव की कोई झूठी कसम नहीं खाता है, नहीं तो उसके साथ कुछ न कुछ अनिष्ठ हो जाता है। मजिस्ट्रेट महादेव अभी तक एक हजार से ज्यादा केस सुन चुके हैं। सावन के दूसरे सोमवार को भी यहां मेला लगा। उत्सव का माहौल है प्रसादी व फल अहार का वितरण किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









