उमस भरी गर्मी कर रही परेशान, 1अगस्त से अच्छी बारिश के आसार
Jul 29 2024
ग्वालियर। लगातार पांच दिन से बारिश नहीं हुई है। यही कारण है कि दिन में पारा बढ़ गया है। तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऐसी परिस्थितियों में छिटपुट बारिश भी ग्वालियर में नहीं हो रही है। शहर के लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश से डैम के गेट तक खुलने की नौबत आ गई है, लेकिन ग्वालियर में इस समय सूखा पड़ा है। यही कारण है कि गत रात में न्यूनतम तापमान भी 28.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
ग्वालियर में मानसून की एन्ट्री राहत भरी रही थी। शुरुआत में तीन से चार दिन अच्छी और ठंडक देने वाली बारिश हुई थी। करीब पांच दिन से शहर में बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी है। यही कारण है कि गर्मी वो भी चिपचिपी उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। शहर में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। मौसम विभाग की माने तो 31 जुलाई के आसपास ओडिसा के पास लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इस नए सिस्टम के एक्टिव होने से 1 से 4 अगस्त के बीच ग्वालियर-चंबल अंचल में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









