विद्यार्थियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया

Jul 28 2024

ग्वालियर। सोफिया होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें बीएचएमएस 2021-22 बैच के विद्यार्थियों ने बीएचएमएस 2018-19 फाइनल ईयर बैच के विद्यार्थियों को विदाई दी।
विदाई समारोह कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि कॉलेज के डॉ अनिल श्रीवास्तव, डॉ दुर्गेश पाठक, डॉ प्रियंका तोमर, डॉ सुनील वर्मा, डॉ सोमेंद्र, डॉ अंकिता थी। 
साथ ही कॉलेज के प्रोफेसरो ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की बधाइयां और भविष्य में आगे बढ़ते रहकर चिकित्सा क्षेत्र में अपना और कॉलेज का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। 
इस कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर पंकज मौर्य और मिस फ्रेशर हर्षिता यादव को चयनित किया गया। सभी जूनियर छात्र-छात्राओं ने सीनियर छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह के तौर पर गिफ्ट, पुष्प और उनके नाम का स्पेशल टैग दिया। 
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता विष्णु गुप्ता,आकर्स गुप्ता, पंकज पाल, स्पर्श दुबे, संचय कनाडे, जफर शेख, नितिन कुमार, पंकज सिंह, विनीत बनसोडे, इकरा खान, रिया शर्मा, माधवी वर्मा, रिया पांडे, अंजली राजपूत, अतुल पाल आदि थे। अंत में सभी छात्राओं ने सभी प्रोफेसरो का दिल से आभार व्यक्त किया आप कि हम लोगों की बीच उपस्थित हुए और हम लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया।