53वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
Jul 28 2024
ग्वालियर। केंद्रीय विद्यालय क्र.1 में तीन दिवसीय केंद्रीय विद्यालय संगठन की 53वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीएल मोरोडिया निदेशक आंचलिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रहे। स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी के रूप में अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलर मनीष कुमार एवं राष्ट्रीय स्तर की आर्म रेसलर चैंपियन डॉ आशा कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।
प्राचार्य राजेश पांडे ने अतिथियों बीएल मोरोदिया एवं मनीष कुमार एवं डॉ. आशा कुमार, श्रीमती अंशु द्विवेदी को हरित पौधा देकर स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।
एथलेटिक्स ,स्विमिंग, बास्केटबॉल एवं शूटिंग प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता टीमों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रॉन्ज मेडल मुख्य अतिथि बीएल मैरोडिया के हाथों से प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएल मोरोदिया ने सभी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए निरंतर खेल का अभ्यास करने की सीख दी। आने वाले समय में होने वालीप्रतियोगिताओं के लिए उन्हें सतत अभ्यास की जरूरत बताई। अंतर्राष्ट्रीय आर्म रेसलर मनीष कुमार ने छात्रों को आर्म रैसलिंग के क्षेत्र में भी आगे आने की सलाह दी। समारोह के अंत में प्राचार्य राजेश पांडे ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। उपप्राचार्य पवन जैन द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









