केवि क्र.1 में इकोक्लब द्वारा वृक्षारोपण किया

Jul 28 2024

ग्वालियर। पीएमसी केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 ग्वालियर में शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत इकोक्लब द्वारा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इसके अलावा विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा घर पर अपनी माता के साथ वृक्ष लगाए गए। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य राजेश पांडे उपप्राचार्य पवन जैन एवं विद्यालय के इको क्लब के सदस्य डॉ भारती यादव, श्रीमती शिखा शर्मा, हेमेंद्र, अलका रानी दुबे, विकास गिरी, श्रीमती उर्वशी, श्रीमती विजेता जादौन, श्रीमती मीरा मिश्रा आदि ने लगभग 50 पौधे लगाए गए। 
विद्यार्थियों द्वारा नारा लेखन किया गया एवं विद्यार्थियों ने कभी पौधे ना काटने की शपथ ली। पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया ।इको क्लब के सदस्यों द्वारा इन वृक्षों का भविष्य में रखरखाव भी किया जाएगा।