एक और गड्ढा एक माह से इंतजार कर रहा है किसी होनहार युवक की मौत का
Jul 28 2024
ग्वालियर। गत साल हजीरा व चार शहर के नाके के मध्य इसी तरह के हादसे से शहर के युवा पत्रकार अतुल राठौर की मौत को मीडिया जगत भूल भी नहीं पाया था, और अब इस आनंद नगर हादसे में एक युवक की मौत और एक के घायल होने को क्या कहा जाए?
नगर निगम के कर्मचारी जनप्रतिनिधि ठेकेदारों की मिली भगत एवं स्वीकृत बजट के बंटवारे के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। शहर के युवक कहीं कोई देखरेख नहीं होती, कहीं कोई सुनवाई नहीं होती, हादसा होने पर दो-चार दिन खाना पूर्ति अवश्य होती है। इस तरह शहर हादसों का शहर बन गया है नरक बन गया है।
ग्वालियर फोर्ट रोड पुल पर लगभग एक माह से ऊपर हो गया है। नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा एक नाला खोदा गया है जो आज तक बंद नहीं किया गया है। केवल इंतजार किया जा रहा है कि इसमें आकर कोई मर जाए अपनी जान गवा दे तो बजट जल्दी स्वीकृत हो जाएगा और बटवारा करने में सहूलियत हो जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









