बजरंग भक्त मंडल खिलाया गौमाता को हरा चारा

Jul 28 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा साल 2019 से प्रति सप्ताह निरंतर की जा रही सेवा के क्रम में रविवार को मंडल सदस्यों एवं दान दाताओं के सहयोग से 600 किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 200 किलो शालिनी त्रिपाठी द्वारा, 147 किलो  मित्तल परिवार द्वारा,147 किलो  घनश्याम साहू द्वारा, 100 किलो अनिल गुप्ता द्वारा, कुल लगभग 600 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
रविवार की गौसेवा में मंडल अध्यक्षआशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, सह सचिव नमन अवस्थी, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, हरिशचंद्र अग्रवाल, हरीश राठौर, अनिल गुप्ता, सुनील गोयल आदि सदस्य उपस्थित थे।