मेदांता अस्पताल में प्रभात झा को श्रद्धांजलि

Jul 27 2024

ग्वालियर। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का निधन गत दिवस गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में हो गया। उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्वालियर सहित अनेक स्थानों से गए कार्यकर्ताओं ने उन्हें अश्रु पूर्ण अंतिम विदाई दी। इस दु:ख की घड़ी में सारा वातावरण शोकामय था। वरिष्ठ नेताओं ने प्रभात झा के बड़े बेटा तुषमुल और अयत्न झा को सांत्वना और ढांढस बंधाया। 
इस अवसर संघ के सुरेश सोनी सहित भाजपा केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारियों ने शनिवार की प्रात: मेदांता अस्पताल पहुंचकर प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की ओर से प्रभात झा पर भाजपा ध्वज ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालों में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, जयप्रकाश राजौरिया, जयसिंह कुशवाह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, राजू पलैया, आलोक डंगस, अजित बरैया, राकेश जादौन, रामेश्वर भदोरिया, विकास साहू, धर्मेंद्र आर्य, अंकित राजपूत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।