सनातन धर्म मंदिर के चुनाव 10 अगस्त को, चुनाव प्रक्रिया 28 जुलाई से प्रारंभ

Jul 27 2024

ग्वालियर। महानगर के सनातन धर्म मंदिर के चुनाव 10 अगस्त को होंगे। उक्त जानकारी मंदिर के मुख्य चुनाव अधिकारी अरविंद दूदावत ने आज पत्रकारों को दी। 
अरविंद दूदावत ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया आज रविवार 28 जुलाई को मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ किया जाएगा। 29 तारीख को दावे आपत्तियों प्रस्तुत करने हेतु तथा 30 तारीख को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं 31 जुलाई से नामांकन पत्र का वितरण तथा 2 अगस्त को नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की तारीख रखी गई है। मंदिर के चुनाव 10 तारीख को मतदान किया जाएगा उसके बाद उसी दिन मतपत्रों की मतगणना की जाएगी। 
यहां उल्लेखनीय है की साधारण सभा में  विजय गोयल द्वारा निर्वाचन की तारीख 11 अगस्त रविवार का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे साधारण सभा द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया था। लेकिन निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक दिन पूर्व ही चुनाव कराने का ऐलान किया है जो कि साधारण सभा द्वारा सर्व सम्मति से पारित निर्णय के विरुद्ध है।