इनरव्हील क्लब द्वारा कारगिल दिवस पर शहीदों का सम्मान

Jul 27 2024

ग्वालियर। इनरव्हील क्लब द्वारा कारगिल दिवस पर शहीदों का सम्मान किया गया। आज से 25 साल पहले भारत में कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान को हराया था। देश में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इसी दिन कारगिल की आधिकारिक समाप्त की घोषणा हुई थी। इसी उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब द्वारा 26 जुलाई को कारगिल दिवस मनाया गया। जहां हमने हमारे कारगिल नायकों के परिवारों को वाटर कैम्पर उपहार में देकर और उनके साथ स्वल्पाहार करके कुछ समय व्यतीत किया उनके बलिदानों को स्वीकार करते हुए और अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। 
इस अवसर पर सुधा गुप्ता, अर्चना पारख, अनामिका अग्रवाल और उषा कुशवाह उपस्थित रही।