53वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों का हौसला बुलंदी पर

Jul 27 2024

ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 ग्वालियर में 53वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बास्केटबॉल में 10 टीमों ने हिस्सा लिया। इनके लीग मैच संपन्न हो चुके हैं और क्वार्टर फाइनल में 8 टीमों ने प्रवेश किया है। वहीं तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम दिन के इवेंट समाप्त हो चुके हैं इनके फाइनल होंगे। शूटिंग प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 बच्चों ने भाग लिया तीन दिवसीय लीग श्रृंखला में अंतिम दिन इनका परिणाम प्रस्तावित है।
इन सभी इवेंट में टीमों के प्रतिभागियों का चयन टीम सिलेक्शन कमेटी के द्वारा किया जाएगा। ये सभी प्रतिभागी अगले स्तर पर पहुंचेंगे जिसका आयोजन सितंबर अक्टूबर माह में प्रस्तावित है। प्राचार्य राजेश पांडेय द्वारा सभी खेल स्थलों का निरीक्षण किया गया एवं उनका आयोजन सही ढंग से सुनिश्चित किया गया। प्राचार्य द्वारा टीमों के आवागमन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 442 छात्रों ने इस तीन दिवसीय मैच श्रृंखला में सहभागिता की है।
शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत स्केलिंग एंड डिजिटल इनिशिएटिव डे के रूप में मनाया गया
शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 ग्वालियर में पांचवें दिन स्केलिंग एंड डिजिटल इनिशिएटिव डे मनाया गया। इसके अंतर्गत छात्रों की जागरूकता हेतु एक सत्र का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्किल इंडिया स्कीम के तहत छात्रों को व्यवसाय हेतु प्रशिक्षित करना है। कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्किल डेवलपमेंट आवश्यक है। भिन्न-भिन्न विषयों में इसके डेवलपमेंट कोर्स मौजूद हैं। स्नातकोत्तर शिक्षक (संगणक) श्रीमती वर्षा सक्सैना एवं श्री जयवर्धन ने इस सत्र में छात्रों को एआई का प्रयोग, डिजिटल स्किल्स इत्यादि पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।