ओपीडी में बनने वाले पर्चों का पेमेंट ऑनलाइन होना चाहिए:खत्री
Jul 26 2024
ग्वालियर। संभागायुत मनोज खत्री ने आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कहा कि ओपीडी में बनने वाले पर्चों का पेमेंट ऑनलाइन होना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य आयुर्वेदिक महाविद्यालय डॉ. महेश शर्मा एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
संभागीय आयुक्त श्री खत्री ने पंचकर्म को देखा तथा मरीजों से उनके हालचाल भी जाने। इसके साथ ही प्राचार्य द्वारा केलेवर की मांग करने पर उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन स्तर से इसका शीघ्र निराकरण किया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने ड्रग टेस्टिंग लैब का भी निरीक्षण किया और उसकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के पदों की जानकारी, अध्ययनरत छात्रों की जानकारी और विद्यालय में प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
इसी के साथ संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने ग्वालियर दुग्ध संघ की गतिविधियों की समीक्षा की। दुग्ध संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में दुग्ध संघ के कार्यपालन अधिकारी के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
दुग्ध संघ की बैठक में संभागीय आयुत खत्री ने कहा कि दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध पदार्थों एवं घी विक्रय की उत्पादन लागत रिटेलर मार्जिन एवं डिस्ट्रीयूटर मार्जिन एवं उपभोक्ता दर की जानकारी एवं संघ की लाभात्मकता की जानकारी उपलध कराई जाए। इसके साथ ही दुग्ध संकलन वृद्धि हेतु संघ की या कार्ययोजना है और इसे किस प्रकार प्रभावशील किया जा रहा है, इसके संबंध में भी विस्तार से जानकारी दें। दुग्ध संघ कार्य क्षेत्र में अपमिश्रण रोकने एवं संघ में अच्छी गुणवाा का दूध प्राप्त करने हेतु दुग्ध संघ सार्थक प्रयास करे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









