पचास हजार से अधिक की अवैध शराब आबकारी विभाग ने बरामद कर आरेपी पकड़ा
Jul 26 2024
ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त ग्वालियर राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन प्रभारी नियंत्रण कक्ष सुनील भट्ट के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा की सूचना पर राजेंद्र राय ठिकाना अलीजाबाग लक्ष्मी होटल के पीछे शिन्दे की छावनी में आबकारी बल द्वारा दबिश दी गई।
जिसमें 24 बोतल स्पिरिट, 72 बोतल बीयर बोतल, 144 केन बीयर बरामद हुई। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग पचास हजार रुपए है। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी राजेंद्र राय को पकड़ा है। विक्रय लंबे समय से चल रहा था और शराब माफिया द्वारा यह कार्य चोरी छिपे किया जा रहा था। जब इसकी शिकायत आबकारी विभाग को मिली तो प्रभारी सुनील भट्ट के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
उक्त कार्यवाही में आबकारी बिभाग के सुनील भट्ट, आमीन खां, शिवा रघुवंशी, सत्येंद्र सिंह मीणा, सुची जैन आदि उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









