जैन मिलन महिला महानगर शाखा ने कूलर भेट किया, मिलेगा दर्शनार्थियों को शीतल जल
Jul 26 2024
ग्वालियर। जैन मिलन महिला महानगर शाखा ग्वालियर की ओर से जैन तीर्थ सोनागिर स्थित दिगंबर तेरहपंथी कोठी जैन मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए शीतल पेयजल वाटर कूलर लगाया गया। जिसका शुभारंभ दतिया कलेक्टर संदीप माकिन के द्वारा किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि दर्शनार्थियों के लिए शीतल पेयजल वाटर कूलर का शुभारंभ मुख्य अतिथि दतिया कलेक्टर संदीप माकिन, महेंद्र जैन, बालचंद जैन, प्रवीण गंगवाल, अंकित पाटनी ने फीता खोलकर कर वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। वही अतिथियों का सम्मान मंजू पाटनी, मृदुल पहाडिय़ा, आराधना क्षेत्रपाल्या, रक्षा पाटनी ने श्रीफल भेंटकर माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर दतिया कलेक्टर संदीप माकिन ने कहा कि दर्शनार्थी यात्री को ठंडा शीतल जल मिलेगा तो निश्चित आपके इस पुण्य कार्य की सफलता आवश्यक मिलेगी। इसी तरह हर संस्था को कुछ न कुछ जैन तीर्थ क्षेत्रों पर पुण्य का कार्य करना चाहिए। महिला भी धार्मिक कार्य में हमेशा आगे आकर सेवा कार्य करती है और करते रहना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









