भाजपा नेता प्रभात झा का निधन, अंतिम संस्कार बिहार में 27 को
Jul 26 2024
ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह 5 बजे मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 67 वर्ष के थे। उन्हें जून माह के अंत में भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम ले जाया गया था। कुछ दिन पहले सीएम मोहन यादव भी उनका हालचाल जानने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। उनके निधन की खबर से भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रभात झा ने पत्रकारिता से अपना कैरियर शुरू किया था। बाद में वह राजनीति में आए। भाजपा में वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई अहम पदों पर रहे। प्रभात झा के बेटे तृष्मूल झा ने बताया कि आज शनिवार 27 जुलाई को उनके पिता का अंतिम संस्कार बिहार सीतामणी स्थित कोरियाही गांव बिहार में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एस पर लिखा, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शति दें।
मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताऔर मप्र भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शति दें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









