भारत विकास परिषद शाखा संपर्क द्वारा योग और संस्कार की जानकारी दी
Jul 25 2024
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा संपर्क के बाल संस्कार शिविर के तृतीय दिवस पर साईं कॉन्वेंट स्कूल मुरार में योग, आहार, और व्यवहार के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गौशाला के मुख्य प्रबंधक स्वामी ऋषि देव आनंद महाराज उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों को रोज सूर्यनमस्कार करने की सलाह दी गई, जिससे तन और मन के विकार दूर हो सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों को बताया कि रोज सूर्यनमस्कार करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और विकार दूर होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संतुलित आहार और अच्छे व्यवहार का पालन करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास भी किया।
इस अवसर पर शाखा के जयजीव मिश्रा, श्रीमती कांता शर्मा, शशि सिंह, माया भारद्वाज, स्मृति उपाध्याय, कृतिका उपाध्याय, अशोक उपाध्याय सहित विद्यालय के स्टाफ मेंबर्स की उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









