कनेक्शन काटने पर बिजली विभाग के गार्ड की वर्दी फाड़ कर पिस्टल छीनने की कोशिश
Jul 25 2024
ग्वालियर। बिजली विभाग की टीम के साथ झूमाझटी कर दी गई। सुरक्षा गार्ड की वर्दी फाड़ दी और पिस्टल छीनने तक की कोशिश की गई। टीम गुरुवार दोपहर 3 बजे बकाए बिल पर कनेक्शन काटने पहुंची थी। मामला कंपू थाने के अवाडपुरा मोहल्ले का है। कुछ लोगों ने आगे आकर सुरक्षागार्ड को बचाया।
बिजली कर्मचारी और गार्ड ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का केस किया है। उधर, महिलाओं ने भी थाने पहुंचकर कहा कि कर्मचारी उनके घर में जबरदस्ती घुसकर बदतमीजी कर रहे थे। विरोध करने पर पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी।
बताया जा रहा है कि अवाडपुरा मोहल्ले में बिजली कर्मचारी एक उपभोक्ता का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट रहे थे। तभी महिलाओं और पुरुषों ने टीम को घेर लिया। गाली-गलौज और मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति गार्ड की पिस्टल छीन रहे लोगों को हटाने लगा, तो वे उसी से झगड़ गए। कुछ और लोगों ने आगे आकर बीच बचाव किया। कंपू थाना सर्किल के सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









